दरभंगा(बिहार)जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के प्रेमजीवर पंचायत के पुरखोपट्टी गांव से 15 जनवरी को दो लड़कियां लापता हो गई थीं। मंगलवार को इनमें से एक लड़की 15 साल की विभा कुमारी का शव गांव के पास के एक ईंट-भट्ठे के गड्ढे में से बरामद हुआ जबकि दूसरी लड़की गुलवंती कुमारी अब भी लापता है। एनडीआरफ की टीम दूसरी लड़की का शव ढूंढने पहुंची।
लड़की का शव मिलने गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने नशेड़ियों पर लड़की की हत्या का आरोप लगाया। बहादुरपुर और पतोर ओपी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतका युवती के भाई राम नारायण यादव ने बताया कि उसकी बहन विभा एक दूसरी लड़की गुलवंती के साथ 15 जनवरी को पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। शाम तक जब वह नहीं लौटी तो उन लोगों ने खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिली।
उसके बाद 16 जनवरी को उन लोगों ने थाने में गमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने खोज शुरू की तो 18 जनवरी को उसका शव मिल गया। जबकि दूसरी लड़की गुलवंती अब भी लापता है। रामनारायण ने आरोप लगाया कि ईंट-भट्ठे के पास पुरखोपट्टी और दूसरे गांवों के कई नशेड़ी अड्डा जमाकर नशा करते हैं। नशेड़ी रात के 10 बजे तक वहीं रहते हैं। उसने आशंका जताई कि नशेड़ियों ने ही उसकी बहन के साथ कुछ गलत करके उसकी हत्या कर दी है। उसने कहा कि कई बार पुलिस से इन नशेड़ियों के खिलाफ शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment