भगवानपुर हाट(सीवान)थाना के सहसराँव कुर्मी टोला से तीन दिन पहले गायब हुई औरत का धमई नदी में तैरते शव मिला है।शव मिलते ही गांव में मातम छा गया।गायब औरत के संबंध में बताया जा रहा है कि सहसराँव कुर्मी टोला के बलदेव प्रसाद पटेल की पत्नी सकुन्तला देवी 50 वर्ष बीते मंगलवार की रात्रि में गायब हो गई थी।जिनको खोजने के लिए परिजन तीन दिनों से परेशान थे।दो दिन खोजने के बाद थकहार कर बुधवार को गुमसुदगी का पुलिस को आवेदन दे खोजने की गुहार लगाई थी।इसी बीच गुरुवार को करीब चार बजे शाम में सहसराँव में धमई नदी के पुल से दक्षिण दिशा में साड़ी में लिपटे शव स्थानीय लोगों को दिखाई दिया।इसके बाद ग्रामीणों ने नाव के सहारे शव को नदी के किनारे लाने के बाद शव में लिपटे कपड़े से शिनाख्त हुई।इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोग शव को देखने के लिए उमड़ पड़े।तथा इनकी पुत्री सिमा कुमारी व अन्य सदस्य रोते बिलखते शव के पास पहुच लोगों से मृत माता का चेहरा दिखाने की जिद करने लगी।मृतक महिला के पति सूरत शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करते है।जबकि पत्नी घर और रहकर बच्चों का परवरिश करती थी।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना को दी।सूचना मिलते ही एएसआई अफताब आलम व सीपी पासवान पुलिस बल के साथ पहुच पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्णदेव सिंह पटेल,विजयशंकर पटेल,प्रमोद राय,लालदेव प्रसाद,रंजीत कुमार राय,श्रीराम राय,सुशील कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…
भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…
लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…
Leave a Comment