भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के एनएच 331 पर शनिवार की रात्रि में बलेरो और बाइक के टक्कर में तीन लोग घायल हुए है।घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से बसंतपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना नगवा पुल के पास की बताई जा रही है।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बसंतपुर थाना क्षेत्र बलथरा गांव से चोरौली तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे तभी रास्ते में घटना घट गई।जिसमें लकड़ी नबीगंज ओपी में तैनात चौकीदार चन्द्रजीत मांझी 40 वर्ष,प्रेम कुमार 22 व कृति कुमारी 04 वर्ष घायल हो गई।
इस घटना के बाद बलेरो के चालक के साथ घायलों का तूतू मैं मैं होने लगा इसी बीच किसी व्यक्ति ने रड से एक युवक पर हमला कर दिया।जिसमे बलथरा गांव के ही शकर मांझी गम्भीर रूप से घायल हुए है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने बलेरो को जब्त कर थाने लाई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घायलों के तरफ से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment