सिवान:भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया बाजार में 4 जुलाई को धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। अब तक नौ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अपराध से जुड़ी संपत्ति की जांच और जब्ती की कार्रवाई भी चल रही है।
घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में भगवानपुर हाट के थानाध्यक्ष सुजित कुमार चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी 24 घंटे तैनात किए गए हैं।
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दल-बल के साथ पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment