Home

रेलवे लाइन का विद्युतीकरण कार्य कर रहे ट्रॉली में मलमलिया के पास ट्रक ने मारी धक्का, तीन मजदूर घायल

गेटमैन की लापवाही से हुई घटना

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के मलमलिया के पास स्टेट हाईवे 73 पर रेलवे ढाला के पास महाराजगंज-मशरख रेलवे लाइन का विद्युतीकरण कार्य में लगे ट्रॉली में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दी।

जिससे ट्रॉली पर काम कर रहे मजदूरों में से तीन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को आननफानन इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में गया जिले का गोपी पाल 50 वर्ष, पिन्टू कुमार 22 वर्ष व मढ़ौरा का गुड्डू कुमार20 वर्ष शामिल हैं। विद्युतीकरण के कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि वे लोग करीब 20 की संख्या में रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य कर रहे थे, तभी मशरख की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उनके ट्रॉली में जोरदार धक्का मार दिया। इससे वे लोग बाल-बाल बच गए तथा तीन साथी मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर बसंतपुर की तरफ भागने सफल रहा। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गेटमैन के लापरवाही से काम के दौरान रेलवे का फाटक हमेशा खुला रहता है। काम के समय भी फाटक खुला हुआ था, जिससे यह दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार के निर्देश पर एएसआई सी पी पासवान ने घटनास्थल पहुंच मजदूरों से पूछताछ की। इसके बाद वे आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago