भगवानपुर हाट(सीवान)सोमवार को प्रखंड में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन पैक्स अध्यक्षों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। एआरओ सह बीएओ बीरेन्द्र मांझी ने बताया कि पर्चा दाखिल करने वालों में उत्तर साघर सुल्तानपुर के पैक्स अध्यक्ष रिंकी कुमारी, मिरजुमला के बबन तिवारी व निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष महम्मदपुर के पैक्स अध्यक्ष उषा देवी शामिल हैं।
नामांकन के पहले दिन रविवार को कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ था। सोमवार को उतर साघर सुल्तानपुर के पैक्स अध्यक्ष रिंकी कुमारी के समर्थकों ने पर्चा दाखिल करके आने पर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है। जबकि अन्य दो प्रत्याशियों ने भी अपनी जीत का दावा किया।
एआरओ सह जेएसएस मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से 10 सदस्यों के लिए ग्यारह नामांकन दाखिल हुए। नामांकन दाखिल करने वालों में अंजुम आरा, रविन्द्र प्रसाद सिंह, एरई राय, ईश्वर दयाल प्रसाद, अंजनी देवी, दशरथ प्रसाद यादव, टुनटुन प्रसाद, लखन मांझी, रामजी राय, टुनटुन राय, लक्ष्मीना देवी शामिल हैं। जबकि अतिपिछड़ा कोटि के प्रथम वर्ग व अनुसूचित जाति के प्रथम वर्ग का सीट रिक्त रह गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment