Home

अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल, दो रेफर

बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में बुधवार सुबह एक अज्ञात बाइक चालक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर किया गया।

सफ़ियाबाद गांव निवासी सोनू शर्मा अपने मित्र अरुण कुमार के साथ बाइक से मलमलिया बाजार जा रहा था। उसी समय करहीं गांव निवासी मुकेश कुमार भी बाइक से जा रहा था।

जैसे ही तीनों युवक सूर्यपुरा गांव के पास एनएच 331 लाल कोठी के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से सोनू शर्मा और मुकेश कुमार को गंभीर हालत में सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

5 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago