torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack रोहतास में भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन युवक की मौत,गांव में मातम - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

रोहतास में भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन युवक की मौत,गांव में मातम

रोहतास(बिहार)जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। दर्दनाक हादसा हुआ है।भीषण सड़क दुर्घटना जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में हुई है।खबरों में बताया जा रहा है कि एक गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। तीनों युवक एक ही घर के बताए जा रहे है और तीनो आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे है। सभी मृतकी की पहचान सासाराम के मुफस्सिल थाना इलाके के जयपुर की हुई है। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के मनहनिया के करीब हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।

घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है।मृतकों में गुड्डू सोनी उर्फ राहुल, सोनू सोनी, अंकुश कुमार बाइक पर सवार थे।घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।