छपरा:सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए बुधवार 16 जुलाई को जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारी की। सारण पुलिस ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। हर केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर निगरानी कर रहे हैं।
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर कैफे, कोचिंग संस्थान और फोटोकॉपी दुकानों पर छापेमारी की गई। विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इससे जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हो रही है।
जिलाधिकारी सारण और वरीय पुलिस अधीक्षक ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और अन्य इंतजामों की समीक्षा की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को कदाचारमुक्त और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह या अनुचित गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर दें। सहयोग करें, सतर्क रहें।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment