जिला पार्षद ने प्रो.बीरेंद्र प्रसाद यादव को किया सम्मानित
एकमा(सारण)प्रखंड क्षेत्र के जामनी अमनौर गांव में रविवार को बीएओ विक्रमा मांझी के पुत्र विवेक कुमार के शादी की तिलकोत्सव कार्यक्रम पंचशील के सिद्धांत को मानते हुए सम्पन्न हुआ।तिलकोत्सव समारोह में तथागत गौतम बुद्ध व बाबा साहेब डॉ. बीआर अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। जिसमें राजगीर से पहुचे भंते आनन्द व दरोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज सीवान के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. बीरेंद्र प्रसाद यादव ने समारोह में पंचसील के सिद्धांत पर प्रकाश डाला तथा तथागत गौतम बौद्ध व अम्बेडकर के बताए मार्ग का अनुसरण करने पर बल दिया।तिलकोत्सव में स्नेही रेडियो सीवान के कलाकार व मिशन गायक रामाजी राम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
वही वधु पक्ष से लड़की के पिता शिक्षक जवाहर मांझी अपने रिश्तेदारों के साथ शामिल हुए।तिलकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी बुद्धिजीवी लोगों ने वर विवेक कुमार को फूलों की वर्षा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए। वही कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीकांत राय ने भंते आनन्द व जिला पार्षद रूपेश कुमार सिंह ने प्रो. बीरेंद्र प्रसाद यादव को फूल का माला पहना कर स्वागत किया।
पंचशील के सिद्धांत के तहत तिलकोत्सव कार्यक्रम आयोजित होने के लेकर आसपास गांव में चर्चा का विषय हो गया। इस साहसी कार्य करने के लिए लोग लड़के के पिता बीएओ विक्रमा मांझी व लड़की के पिता जवाहर मांझी का प्रशंसा की।उपस्थित लोगों में डॉ. परशुराम शर्मा,हीरालाल मांझी,जिला परिषद सीवान के पूर्व उपाध्यक्ष अजय मांझी सहित सैकड़ों गण्यमान्य कार्यक्रम में शामिल होकर दोनों परिवार का हौसलाअफजाई की।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment