Home

आधार आच्छादन बढ़ाने को हर 5 पंचायत पर नया केंद्र

सिवान:जिले में शत-प्रतिशत आधार आच्छादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने अहम निर्देश दिए। हर पांच पंचायतों के क्लस्टर पर एक नया आधार केंद्र खोलने का प्रस्ताव ग्रामीण विकास विभाग को भेजने को कहा गया। इसका उद्देश्य महादलित टोलों में रहने वाले लोगों को आधार से जोड़ना है।

जिले में पहले से प्रखंड, अनुमंडल, जिला मुख्यालय और नगर पंचायत मुख्यालयों में जो आधार केंद्र कार्यरत हैं, उन्हें भी सुचारू रूप से चालू रखने का निर्देश दिया गया। स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चों सहित सभी लाभार्थियों का भी शत-प्रतिशत आधार आच्छादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में बताया गया कि जिले के 285 पोस्ट ऑफिस में से 28 में आधार केंद्र कार्यरत हैं। इनकी संख्या बढ़ाने का निर्देश इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रबंधक को दिया गया। बैंकों में संचालित आधार केंद्रों को भी नियमित रूप से चालू रखने का निर्देश एलडीएम को दिया गया।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच कर प्रतिवेदन दें। नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक की प्रगति का भी प्रतिवेदन देने को कहा गया।

बैठक में अपर समाहर्ता सिवान, उपविकास आयुक्त सिवान, सिविल सर्जन सिवान, डायरेक्टर डीआरडीए, एलडीएम और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मैनेजर मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

7 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago