Home

भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कटिहार में भी भारत जोड़ो यात्रा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

कटिहार(बिहार)कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा अभियान के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक किए जा रहे पदयात्रा के समर्थन में कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजेन्द्र आश्रम से भारत जोड़ो यात्रा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में भारत जोड़ो यात्रा के प्रखंड कोऑर्डिनेटर प्रतिनियुक्त किया गया हैं। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के जिला कोऑर्डिनेटर कंचन दास के नेतृत्व में कार्यालय उद्घाटन के मौके पर एक सभा का भी आयोजन किया।

जिसकी अध्यक्षता कंचन दास ने किया। जबकि मंच संचालन दिलीप विश्वास ने किया। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर के अलावा कई कांग्रेसी मुख्य रूप से शामिल हुए। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि जन जन के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई और जिस तरह से पूरे देश में इस यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन प्यार और साथ मिल रहा है अब लोगों में एक बदलाव की उम्मीद जग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा द्वारा भारत के टुकड़े करने की लगातार साजिश की जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है। वही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव एवं दिलीप विश्वास और अफताब आलम ने भी कहा कि अब कटिहार जिले में भी जिला कोऑर्डिनेटर कंचन दास के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा और जन – जन तक इस यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया जाएगा। वहीं जिला कोऑर्डिनेटर कंचन दास ने भी कहा कि आज कार्यालय उद्घाटन हो जाने से और सभी प्रखंडों के प्रतिनियुक्ति के बाद अब सभी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य और भाजपा की गलत नीतियों को लेकर जागरूक करेंगे। मौके पर कांग्रेस के अफताब अलम, शाहनवाज खान, संजय सिंह, मनी पासवान, इश्तियाक आलम, चंद्र भानु गुप्ता, विकास सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, राजेश रंजन मिश्रा, विश्राम सिंह, राजू चौधरी, अरुण सिंह, मोतीलाल तांति, नोमान अहमद, राजेश मंडल, राजकुमार दास, फैजान, वीर नारायण सिंह, शहंशाह, रिंकू मिश्रा, अहरार आलम, मीनाक्षी श्वेता, प्रहलाद गुप्ता, इजहार आलम, सहित कांग्रेस के कई नेताओं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

1 month ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

2 months ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

3 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago