Categories: Home

कोरोना के प्रसार को रोकने एवं संक्रमित मरीजों के बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता-डीएम

नियमित रूप से चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त हुए दंडाधिकारी
सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति विभिन्न स्थानों पर कराना सुनिश्चित किया जाएं

पूर्णिया(बिहार)डीएम राहुल कुमार ने बताया वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं कोरोना से संक्रमित मरीजों के बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर,नव निर्मित पारा मेडिकल आवासीय छात्रावास एवं महिला वार्ड में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर (डीसीएचसी) कार्यरत है। जिसमें कई तरह के कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं। उक्त कार्यों के सम्पूर्ण देखभाल एवं समुचित पर्यवेक्षण के लिए पूर्णिया के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक राहुल कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं सदर अस्पताल में 24 घण्टे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई अन्य दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

नियमित रूप से चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त हुए दंडाधिकारी:डीएम
डीएम राहुल कुमार ने बताया इसके साथ ही
डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर (डीसीएचसी) में तीनों पालियों में चिकित्सकों की ससमय उपस्थिति, ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों या अन्य जिलों से आने वाले कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की समुचित जानकारी, अन्य तरह की मिलने वाली सुविधाओं के अलावा सदर अस्पताल के प्रशासन से समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए 03 से 10 मई तक सुबह के 6 बजे से दोपहर के 2 बजे तक दंडाधिकारी क रूप में वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन प्रकाश एवं पुलिस पदाधिकारी के रूप में मुफस्सिल थाना के सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। जबकिं दोपहर 2 बजे से लेकर रात्रि के 10 बजे तक दंडाधिकारी के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सहायक निदेशक राहुल कुमार एवं कसबा थाना के सहायक अवर निरीक्षक रणविजय कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया हैं तो वहीं रात्रि के 10 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक के लिए दंडाधिकारी के रूप में पूर्णिया सदर क़े भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय सिंह एवं जलालगढ थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजेश्वर कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस केंद्र द्वारा उपलब्ध कराये गए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति विभिन्न स्थानों पर कराना सुनिश्चित किया जाए:
प्रतिनियुक्त किए गए सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है कि सदर अस्पताल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर ट्रॉमा सेंटर, नव निर्मित पारा मेडिकल छात्रों के लिए बनाए गए छात्रावास एवं महिला वार्ड में कार्यरत डीसीएचसी में 24 घंटे चिकित्सकों, एएनएम एवं पारा मेडिकल स्टॉफ कार्यरत रहे इसे सुनिश्चित करायेंगे। वहीं मरीजों को आवश्यकता के अनुरूप ऑक्सीजन एवं अन्य सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो। पुलिस केंद्र के पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा उपलब्ध कराये गए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति आवश्यकतानुसार सदर अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर कराना सुनिश्चित करेंगे। बाहर से आने वाले कोरोना के संक्रमित मरीजों को अस्पताल में कोरोना से संबंधित उपलब्ध सुविधाएं और समुचित जानकारी भी सुनिश्चित करेंगे। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त हो रही सूचनाओं एवं इलाज के लिए आ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को बेड की उपलब्धता के आलोक में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर (डीसीएचसी) में भर्ती कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago