Home

जंगल को बचाना है तो बाघों को बचाना होगा – डॉ. अरुण त्रिपाठी

भोपाल सोमवार-29.07.2019, अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल ने संस्था CREW (Crusade for Revival of Environment and Wildlife) के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता श्री ललित शास्त्री ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने, वन क्षेत्र सिकुड़ने एवं विविध कारणों से बाघों पर संकट आया है, जिसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि पर्यावरण एवं वन्यजीवों पर संवेदनशील पत्रकारिता ने कई बार सरकार को आवश्यक और प्रभावी कदम उठाने पर मजबूर किया है।

इस आयोजन में मध्यप्रदेश जैव विविधता बोर्ड के सहयोग से बनी डॉक्यूमेंट्री “द टाइगर: इंडीकेटर ऑफ हैल्दी फॉरेस्ट ईकोसिस्टम” का भी प्रदर्शन किया गया। यह डॉक्यूमेंट्री श्री शास्त्री द्वारा बीस वर्षों में वन्यजीव संरक्षण के लिए की गई विभिन्न शोध यात्राओं के दौरान बनाए गए दृश्यों पर आधारित है।

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांधीवादी विचारक एवं शिक्षक डॉ. अरुण त्रिपाठी ने कहा कि यह धरती सिर्फ इंसानों के लिए नहीं है बल्कि सभी जीव-जंतुओं के लिए है। उन्होंने महाभारत के एक श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि “यदि वन सुरक्षित रखने हैं, तो बाघों को संरक्षित करना होगा। भारत में वन पर आश्रित समुदाय ही वन संपदा का संरक्षण कर सकता है, जबकि बाहरी लोग ही बाघों को शिकार करते हैं। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि जब से भारत में सामाजिक चेतना आई है तब से भारत में बाघ सुरक्षित हुए हैं।

      कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिसचिव डॉ. श्रीकात सिंह ने समापन उद्बोधन में बाघ संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि मनुष्य और जंगल दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और दोनों की यह परस्पर निर्भरता प्रकृति प्रदत्त है।

इस कार्यक्रम का आयोजन वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था CREW (Crusade for Revival of Environment and Wildlife) के सहयोग से विश्वविद्यालय में गठित फिल्म क्लब के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी धर्मेंद्र कमरिया ने किया।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago