Home

टॉयलेट क्लिनिक परियोजना शुरू, 9 दीदियों ने संभाली सफाई

दरभंगा:केवटी प्रखंड में टॉयलेट क्लिनिक परियोजना की शुरुआत हुई। इस पहल में आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालयों की सफाई की जिम्मेदारी जीविका की सफाई मित्र दीदियों को दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी और प्रखंड परियोजना प्रबंधक मंतोष कुमार ने किया।

डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा, जीविका सिर्फ रोजगार नहीं दे रही, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में भी काम कर रही है। यह अभियान सफाई के साथ-साथ दीदियों को आय का जरिया भी देगा।

बीपीएम मंतोष कुमार ने बताया, यूनिसेफ बिहार की सहयोगी संस्था वाडस फाउंडेशन ने सफाई के लिए वाशिंग मशीन, क्लीनिंग मशीन, ब्रश, लिक्विड, कैप, ड्रेस, जूते और गल्स्प जैसी सभी जरूरी सामग्री दी है।

सफाई के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाएं और महिला सुपरवाइजर दीदियों की मदद करती दिखीं। वाडस फाउंडेशन और यूनिसेफ की टीम के चार पदाधिकारियों ने जीविका टीम के साथ मिलकर कई आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया।

सामुदायिक संगठनों द्वारा चयनित 15 सफाई कर्मियों में से 9 दीदियों ने अलग-अलग पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई का काम पूरा किया।

संचार प्रबंधक राजा सागर ने बताया, केवटी प्रखंड में रानी मिस्त्री सह सफाई मित्र का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। इसे आगे जिले के अन्य प्रखंडों और पूरे बिहार में लागू किया जाएगा।

इस मौके पर मनोरमा कुमारी, रिंकू कुमारी, डिम्पल कुमारी, लालबाबू यादव, विकास कुमार, अविनाश पासवान, मुकेश कुमार, रूपा कुमारी और एमआरपी पार्वती कुमारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago