सिवान:राजेंद्र किशोरी रेजिडेंशियल स्कूल, मघरी में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ। सुबह की असेंबली में बच्चों ने हरे रंग के कटआउट लगाकर हरियाली और पेड़-पौधों के महत्व को दिखाया। कक्षा 10 की छात्रा अंजलि और उसकी टीम ने भावपूर्ण गीत के जरिए धरती मां की प्यास बुझाने की अपील की। कक्षा 8 की छात्रा सौम्या ने धरती पर कविता सुनाई। कक्षा 9 के छात्र दिव्यांशु और छात्रा इशिका ने भाषण में पर्यावरण के महत्व को बताया।
‘इच वन, प्लांट वन’ अभियान के तहत सभी बच्चों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए। उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली। उप प्राचार्या रीना तिवारी ने कहानी के माध्यम से ऑक्सीजन के महत्व को समझाया। डायरेक्टर (एकेडेमिक) अमरावती सिंह ने कहा, इस दिन का मकसद लोगों का ध्यान पर्यावरण की ओर खींचना है।
ताकि सभी मिलकर धरती को खुशहाल बना सकें। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और शिक्षकों को पर्यावरण दिवस की बधाई दी गई। सभी ने पेड़ लगाने और पानी बचाने की शपथ ली।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment