Categories: Home

राष्ट्रीय पोषण अभियान के नवनिर्वाचित प्रखंड समन्यवक एवं प्रखंड परियोजना सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

  • पोषण अभियान डैश बोर्ड की मिली जानकारी
  • आईसीडीएस कैश एप्लीकेशन का मिला प्रशिक्षण
  • महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के जरूरी पोषण पर हुई चर्चा
  • मंगलवार से प्रखंडों में देंगे योगदान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

पूर्णिया(बिहार)राष्ट्रीय पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर निर्वाचित हुए समन्यवकों एवं परियोजना सहायकों को जिला आईसीडीएस कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में सभी नवनिर्वाचित व्यक्ति को पोषण अभियान के उद्देश्यों और कार्ययोजना को सामाजिक स्तर पर संचालित करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उन्हें पोषण अभियान डैश बोर्ड, आईसीडीएस कैश एप्लीकेशन,गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण, नवजात शिशुओं के प्रथम 1000 दिन के दौरान जरूरी पोषण आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षक के रूप में पोषण अभियान की जिला समन्यवक निधि प्रिया, जिला परियोजना सहायक सुधांशु कुमार मौजूद रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रखंड समन्यवकों और परियोजना सहायकों को आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) शोभा सिन्हा ने पोषण अभियान उद्देश्यों को बेहतर रूप से हासिल करने को लेकर शुभकामनाएं दी।

पोषण अभियान डैश बोर्ड की मिली जानकारी :
प्रशिक्षण में सभी समान्यवकों और परियोजना सहायकों को पोषण अभियान के डैश बोर्ड की जानकारी दी गई। मास्टर प्रशिक्षक निधि प्रिया ने बताया कि पोषण अभियान के डैश बोर्ड में मुख्यतः पांच भाग हैं, जो कार्य के निष्पादन करने के लिए जरूरी है। इन पांच भाग में आईसीडीएस कैश, आईएलएबीआरजी व आईएलए सेक्टरों का क्षमता वर्धन, कन्वर्जेन्स, प्रोग्राम मैनेजमेंट और आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले भीएचएसएनडी, गोदभराई, अन्नप्राशन के दौरान गृह भ्रमण इत्यादि हैं जिसकी जानकारी सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को दी गई।

आईसीडीएस कैश एप्लीकेशन का मिला प्रशिक्षण :

सभी प्रखंड प्रतिनिधियों को आईसीडीएस कैश एप्लीकेशन की भी ट्रेनिंग दी गई। कैश एप्लीकेशन में कुल 10 मॉड्यूल होते हैं जिसमें परिवार प्रबंधन, दैनिक पोषाहार, गृह भ्रमण, बाल विकास निगरानी, घर ले जाने हेतु दी जा रही राशन (टीएचआर), ड्यूलिस्ट, आंगनबाड़ी केंद्र प्रबंधन, एमपीआर, किशोरी व सामुदायिक गतिविधियों की जानकारी अपलोड की जाती है। यह सभी गतिविधियाँ क्षेत्र के लोगों में पोषण स्तर के विकास लाने में सहयोगी हैं । सभी समन्वयकों और परियोजना सहायकों को इसके संचालन और इसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई।

मंगलवार से प्रखंडों में देंगे योगदान,पोषण अभियान के लक्ष्य हासिल करने को डीपीओ ने दी शुभकामनाएं :

पोषण अभियान के लिए निर्वाचित सभी प्रखंड समन्वयक एवं परियोजना सहायक मंगलवार से अपने प्रखडों में कार्य की शुरुआत करेंगे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन आईसीडीएस जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीओ) शोभा सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए पोषण अभियान के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान का मुख्य लक्ष्य गर्भवती व धात्री महिलाओं और 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को बेहतर पोषण की जानकारी देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य में सहायक होना है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों में नाटापन, कुपोषण, जन्म के दौरान कम वजन होने की समस्या एवं 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों और 15 से 49 वर्ष तक की किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की समस्या प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत तक कम करना है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बेहतर कार्य करते हुए इस लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago