torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack परिवार नियोजन पर एएनएम, जीएनएम, सीएचओ का प्रशिक्षण - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

परिवार नियोजन पर एएनएम, जीएनएम, सीएचओ का प्रशिक्षण

मोतिहारी(बिहार)जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के चयनित एएनएम, जीएनएम, सीएचओ और आरएमएनसीएचए काउंसलरों का दो दिवसीय गैरआवासीय प्रशिक्षण सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल कैंपस में हुआ। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जीडी तिवारी ने बताया कि इसका उद्देश्य काउंसलिंग स्किल्स और परिवार नियोजन सेवा की बास्केट ऑफ चॉइस पर सभी को मास्टर ट्रेनर बनाना है। इससे स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले लाभार्थियों को परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी विधियों की जानकारी दी जा सकेगी। जिले की बढ़ती जनसंख्या दर पर रोक लगाने में भी यह मददगार होगा।

एसीएमओ ने कहा कि प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इससे वे अपने क्षेत्र में प्रभावी ढंग से सेवाएं दे सकेंगे। इस पहल का लक्ष्य जिले की कुल जन्म दर (टीएफआर) घटाना है। इससे समुदाय में परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। मातृ और शिशु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। जीवनशैली में सुधार होगा।

प्रशिक्षण में पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि अमित कुमार, पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर राणा फिरदौस और अरविंद सिंह ने प्रशिक्षण दिया। जिला स्वास्थ्य समिति के डीसीएम नंदन झा ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अहम कदम साबित हो सकता है। इससे जिले में बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित होंगे।