अंतिम दिन आठ प्रखंडों के किसान सलाहकार हुए शामिल
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला के सभी प्रखंडों के किसान सलाहकारों को जैव विविधता पंजी संधारण का प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रथम पाली में आंदर ,दरौंदा, रघुनाथपुर , हसनपुरा तथा सिसवन प्रखंड एवं दूसरी पाली में बसंतपुर , महराजगंज , हुसैनगंज प्रखंड के किसान सलाहकारों प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक कृषि बैज्ञानिक डॉ वरुण ने किसान सलाहकारों को प्रशिक्षण दिया। वरीय बैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ अनुराधा रंजन कुमारी ने जैव विविधता अधिनियम 2020 के संग्रह करने हेतु किसान सलाहकारों को प्रशिक्षण के बाद प्रारूप पंजी उपलब्ध कराया गया । जिसमे कृषि जैव विविधता,पालतू पशु,, फलदार पौधे , घास , चारा , खर पतवार , फसलों के कीड़े मकोड़े के प्रकोप आदि का प्रारूप तैयार करना है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चला इस प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंड के किसान सलाहकार शामिल हुए ।इस अवसर डॉ सुनील कुमार मंडल , इंजीनियर कृष्ण बहादुर क्षेत्री ने प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षु के रूप में संतोष कुमार राम, धनंजय कुमार सिंह ,सुरेंद्र राम, ब्रजेश कुमार,निशा कुमारी,अरविंद कुमार,किरण कुमारी,प्रमिला कुमारी,मनोज कुमार सिंह , राणा सिंह , अभिषेक सिंह आदि किसान सलाहकार शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment