Home

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मोतिहारी:जिला मत्स्य कार्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ. नूतन, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी, अदापुर प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति की मंत्री उपमरावती देवी, शिवशंकर निषाद सहित विभिन्न प्रखंडों से आए मत्स्य कृषक शामिल हुए।

जिला मत्स्य पदाधिकारी ने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मत्स्य प्रत्यक्षण के तहत यांत्रिक एरेटर, बायोफ्लॉक और रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS) का मॉडल विस्तार से दिखाया गया। इन तकनीकों से होने वाले लाभों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

बायोफ्लॉक टैंक:
इस तकनीक का उद्देश्य कम वर्षा और पानी की कमी वाले क्षेत्रों में सघन मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है। पारंपरिक मत्स्य पालन की तुलना में कम जगह और कम पानी में अधिक उत्पादन संभव है। 5000 वर्ग फीट के टैंक में छह महीने में चार टन मछली का उत्पादन लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बायोफ्लॉक टैंक की इकाई लागत 7.50 लाख रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। इस योजना में सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 40 प्रतिशत और महिलाओं, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।

रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS):
इस तकनीक से भी कम जगह और कम पानी में अधिक मत्स्य उत्पादन संभव है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इसकी इकाई लागत 7.50 लाख रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। इस योजना में भी सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 40 प्रतिशत और महिलाओं, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago