Home

AC और एक्सप्रेस ट्रेनों का सफर 1 जुलाई से महंगा

नई दिल्ली:रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से नया किराया टैरिफ लागू करने का फैसला किया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों की जेब पर असर पड़ेगा। सामान्य द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक यात्रा करने पर कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। लेकिन 500 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वालों को अब प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा चुकाना पड़ेगा। एसी क्लास में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया है। इसमें प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। शहरी ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।

मासिक सीजन टिकट की दरें भी पहले जैसी रहेंगी। रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में भी बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक यात्रियों को यात्रा से चार घंटे पहले ही पता चलता था कि टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं। अब रेलवे 24 घंटे पहले कन्फर्म सीटों वाला चार्ट जारी करेगा।

इस नए सिस्टम का ट्रायल 6 जून से बीकानेर डिविजन में शुरू हो गया है। यह फिलहाल एक ट्रेन तक सीमित है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आई है। कुछ हफ्तों तक इसे और आजमाया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago