Home

वैशाली में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में वृक्षारोपण

हाजीपुर(वैशाली)नेहरू युवा केन्द्र,नमामि गंगे परियोजना वैशाली द्वारा जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे परियोजना) मुनेश कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक,युवा मंडल के सदस्य,गंगा दूत एवम स्पेयर हेड सदस्य एवम पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदि द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक ही पृथ्वी के थीम पर पूरे जिले में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम,पर्यावरण संरक्षण शपथ,पर्यावरण संरक्षण नारा लेखन,पर्यावरण संरक्षण आधारित दीवार लेखन,मानव श्रृंखला,साफ सफाई आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया।महनार काली घाट पर वृहद रूप से वृक्षारोपण ,घाट की साफ सफाई एवम जागरूकता शपथ आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जिला परियोजना अधिकारी मुनेश कुमार,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रजनीश कुमार,आदित्य कुमार सिंह,स्पेयर हेड सदस्य रॉकी,नंदन कुमार,गंगा दूत आकाश कुमार,अमन कुमार,अनुराग कुमार,रणबीर कुमार,अनुराज सिंह,धीरज कुमार (धीरू भाई),कुणाल कुमार,अंशु कुमार,कुमार गौरव वही सहदेई बुजुर्ग के सुल्तानपुर, मुरौवतपुर,वजीतपुरपुर, नयागांव पूर्वी और नयागांव पश्चिमी में बृहद रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया वही नयागांव पश्चिमी पंचायत में गंगा दूतों के साथ जिला परियोजना अधिकारी मुनेश कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदित्य कुमार सिंह,नवीन कुमार राज आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता हेतु नरलेखन कार्यक्रम में भाग लिया एवम वृक्षारोपण के पश्चात गंगा स्वच्छता शपथ भी लिया।

वही देसरी प्रखंड में जिला परियोजना अधिकारी मुनेश कुमार उपस्थिति एवम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशांत कुमार के देख रेख में रसलपुर हबीब,जहांगीरपुर शाम,लखन टार एवं आजमपुर में भी वृहद रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया जिसमे गंगा दूत रौशन कुमार,अभिषेक कुमार,भारताल साह आदि ने भाग लिया।वही बिदुपुर प्रखंड में भी गंगा दूत प्रिंस कुमार,राहुल कुमार आदि ने वृक्षारोपण किया।वहीं हाजीपुर प्रखंड के फाइटर युथ क्लब मदारपुर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रिंस कुमार यादव,गंगा दूत विकास कुमार,युवा मंडल के सदस्य कन्हैया,सतीश, सुन्दरम, बिट्टू, राहुल आदि वृक्षारोपण किया एवम पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता अभियान चलाया।जिला परियोजना अधिकारी मुनेश कुमार के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु वृहद रूप से जागरूकता संदेश मानव शृंखला बना कर लोगों को जागरूक किया। सभी प्रखंडों में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक की उपस्थिति एवं युवा मंडल के सदस्यो,गंगा दूत एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।वहीं भगवानपुर प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुजीत कुमार गुप्ता एवम हेमंत कुमार के नेतृत्व विभिन्न युवा मंडल में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।लालगंज प्रखंड में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक वीरेंद्र कुमार एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुबोध कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।चेहरा कला प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक वरुण कुमार राज एवं अन्नू रॉय के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। गोरौल प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उमेश यादव द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।वैशाली प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंदन कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago