Home

महुआ बाजार के गुदरी स्थित वक्फ बोर्ड की जमीन पर ट्रिब्यूनल कोर्ट ने भेजा नोटिस

हाजीपुर(वैशाली)जिले के महुआ बाजार के गुदरी स्थित सुन्नी वक्फ बोर्ड की बीबी कनिजुन निशां वक्फ स्टेट संख्या 1332 के मोतवल्ली तशकील कैफ़ी एवं सचिव सिकंदर आजम उर्फ फूल तथा मुस्लिम ट्रस्ट प्रबंधक अध्यक्ष एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड चेयरमैन तथा कार्यपालक पदाधिकारी को बिहार वक़्फ ट्रिब्यूनल कोर्ट ने 7 बिगहा जमीन गायब हैं।

उसके खिलाफ बिहार वक्फ ट्रिब्यूनल कोर्ट ने नोटिस भेज तलब किया है।बिहार वक्फ ट्रिब्यूनल कोर्ट विविध वाद संख्या 14/21 के बारे में इंसाफ मंच के वैशाली जिला अध्यक्ष राजू वारसी ने बताया कि महुआ में सुन्नी वक्फ संख्या 1332 की 7 बिगहा जमीन पर अवैध कब्जा है।

जिस पर अभी भी मुस्लिम ट्रस्ट ने 2 बिगहा जमीन कब्जा कर रखा।जिसपर अभी अवैध गुदरी मार्केट है तथा और 5 बिगहा जमीन महुआ शाही मस्जिद के आसपास 2 बिगहा जमीन पर अवैध मकान बना हुआ है तथा बाकी 3 बिगहा जमीन वैशाली विद्यालय के पीछे कर्बला तथा अन्य मकान अवैध रूप से बना है।यह सारी बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन है जिसे कोर्ट के आदेश के बाद वक्फ बोर्ड अपने अधीन ले लेगा।हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सय्यद असगर नज़मी ने बताया कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को कभी कोई बेच और खरीद नहीं सकता है।

वक्फ एक्ट 1995 के अनुसार इन सारी संपत्तियों को वक्फ बोर्ड वापस ले लेगी तथा सभी आरोपी पर कार्रवाई भी करेंगी तथा बिहार वक्फ ट्रिब्यूनल कोर्ट ने सभी विपक्षी पार्टी को तलब कर ज़बाब मांगा है और अगर सही ज़बाब नहीं मिलेगा तो अगले आदेश पर 7 बिगहा जमीन पर तुरंत सभी कार्यो पर रोक भी लगेगी।इस अवसर पर राजू वारसी,रिजवान अंसारी,सहजाद आलम,इबरार अंसारी,अफ़ज़ल अंसारी,इमरान भाई,कबीर,मोहम्मद इफ्तेखार,मोहम्मद इरफान,मोहम्मद इरशाद व अन्य लोग शामिल हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago