भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान की मां वियफा देवी के श्राद्ध संस्कार पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। वियफा देवी सोंधानी पंचायत के पूर्व मुखिया सुखारी पासवान की पत्नी थीं। 10 जून को सोंधानी गांव स्थित आवास पर उनका निधन हुआ था। सभा में वियफा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोग पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान ने कहा कि मां के आशीर्वाद से तीनों भाई आत्मनिर्भर हैं। पूरा परिवार लगातार तरक्की कर रहा है। श्रद्धांजलि सभा में मुखिया राजेश्वर साह, रहमत राय, मूरत मांझी,दिनेश प्रसाद कुशवाहा,सरपंच ब्रिज किशोर प्रसाद,समाजसेवी हीरालाल मांझी,रामेश्वर राम,अब्दुल कादिर,बीडीसी रामकेवल महतो और श्याम किशोर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment