महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता स्थित सीपीएम कार्यालय में बुधवार को शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के मौके पर स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन अपने देश का सबसे बड़ा आंदोलन था इस आंदोलन में देश के युवाओं का जो त्याग किया वो बेमिसाल त्याग था।
उन्होंने कहा कि देश की एक घटना पेशावर षड्यंत्र केस का जिक्र करना मैं आवश्यक समझता हूं। इस केस में 74 व्यक्ति मुजरिम थे और सब मुसलमान थे। इनमें 34 लोगों को सजा हुई। काला पानी से लेकर 7 वर्ष तक कारावास की सजा हुई। मुहम्मद अली जिन्ना कांग्रेस के नेताओं के साथ मिल कर आजादी की लड़ाई लड़े।
हिंदू मुस्लिम एकता देश की ताकत है। लेकिन मुझे अत्यंत पीड़ा हो रही है।इस एकता को कमजोर करने की कोशिश भाजपा कर रही है। यहां तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 80 बना 20 का नारा देकर देश की राजनीतिक में विष घोलने का प्रयास किया। हिंदू मुस्लिम एकता देश का अमूल्य धरोहर है।आंख की पुतलियों की तरह इसकी रक्षा होनी चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में स्वतंत्रा सेनानी मुंशी सिंह, फुल मोहम्मद अंसारी,जिला सचिव श्री पीएम जोगिंदर सिंह, प्रखंड सचिव सीपीएम अर्जुन यादव पूर्व जिला सचिव,अहद हुसैन, संजय ठाकुर, रविंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment