Home

बक्सर में परिवारिक कलह से परेशान बीजेपी नेता के भाई ने आत्महत्या की,परिवार में मातम

बक्सर(बिहार) सूबे के बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना बक्सर जिला के भोजपुर ओपी के चिलहरी गांव की है। शुक्रवार की देर रात पारिवारिक कलह से तंग बीजेपी नेता के भाई ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीत्कार मच गया है। मृतक के भाई त्रिलोकी सिंह डुमरांव विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

खबरों में बताया जा रहा है कि मृतक विजय सिंह का करीब 20 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पति से विवाद के कारण विजय सिंह की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ आरा में रहती थी जबकि विजय सिंह चिलहरी गांव में अकेले रहते थे। पत्नी और बच्चों के अलग रहने से विजय सिंह काफी तनाव में रहते थे और इसी तनाव में आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।जानकारी के मुताबिक मृतक विजय सिंह के बड़े भाई त्रिलोकी सिंह बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं और डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और बच्चों को घटना की जानकारी दे दी है। तत्काल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago