भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के एसएच 73 पर माघर मोहर राय के टोला के पास ट्रक चालक के नियंत्रण खो जाने के कारण ट्रक पलट गया । ट्रक के पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से यातायात को बहाल कराया गया । घटना के घटना में बताया जा रहा है कि सोमवार को दिल्ली से सेव लाद कर चली ट्रक मलमलिया की ओर से मसरक की ओर जा रही एसएच 73 पर ट्रक चालक से अनियंत्रित होकर पलट गया । जिससे पूरे क्षेत्र में खलबली मच गया । ट्रक पलटने के बाद तेज आवाज सुन लोग इकट्ठा हो गए । घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने तत्काल पुलिस अधिकारी को घटना स्थल पर भेज पलटी ट्रक पर लदी सेव फल को सुरक्षा प्रदान कराया। ट्रक चालक हरफूल अहमद एवं खलासी समीर अहमद ने बताया कि अचानक एक छोटी वाहन सामने आ गई । जिसे बचाने में नियंत्रण खराब होने से ट्रक पलट गया ।भगवान का शुक्र रहा कि जानमाल की क्षति नहीं हुई। वही चालक एवं खलासी सुरक्षित है ।
मारपीट के मामले में एक दर्जन से अधिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के बंकाजुआ गांव में धान काटने से मना करने पर हुई मारपीट के मामले में एक दर्जन से अधिक खिलाफ रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। घटना पच्चीस अक्टूबर की बताई जा रही है। पीड़ित हरेन्द्र भारती के आवेदन पर पड़ोसी सुदर्शन भारती,शिवनाथ भारती, मुन्ना भारती, टुनटुन भारती, मुनटुन भारती सहित तेरह को आरोपित किया गया है। सभी पर गाली-गलौज करने, मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment