Homeक्राईमदेशबिहार

गोलिकांड के दो फरार आरोपी हथियार एवं मदक पदार्थ के साथ गिरफ्तार,तीन बाइक जब्त

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के सरहरी गांव में पैसे के विवाद में चली गोली के मामले में घायल संजीव कुमार सिंह के फर्द व्यान पर 14 मार्च 2025 को तीन लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराया था।इस मामले में गांव के ही गोलू सिंह उर्फ़ अमित कुमार, अभिषेक कुमार सिंह और शेषनाथ ठाकुर तथा एक अज्ञात को आरोपित किया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।

जिसमे प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ सरहरी गांव में छापेमारी कर फरार आरोपित अभिषेक कुमार सिंह और गोलू सिंह उर्फ़ अमित कुमार को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस,तीन बाइक तथा 8.89मिली ग्राम मदक पादर्थ बरामद किया है।इस संबंध में एसपी सीवान मनोज कुमार तिवारी ने प्रेस रिलीज जारी कर दी।मालूम हो कि संजीव कुमार सिंह से 1.25 लाख रुपया कर्ज के रूप में गोलू कुमार सिंह लिया था।

कर्ज को समय से नहीं लौटाया। तब उसे वापस करने का दबाव बनाया था। जिसके बाद आरोपियों ने जान से मारने के नियत से अभिषेक कुमार सिंह अपने कमर कट्टा निकाल फायर कर दिया।बचाव करने के दौरान दाहिना हाथ के केहूनि में गोली लग गई थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया तथा पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों कि गिरफ्तारी में जुट गई है।