Home

दो बाइकों के आमने सामने की टक्कर में 2 की मौत 4 गंभीर

हसनपुरा सीवान एमएचनगर थानाक्षेत्र के अरंडा पवरिया टोला के समीप एसएच 89 पर गुरुवार संध्या करीब 6:45 बजे बुलेट और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये सीवान भेजा गया। सीवान ले जाने के क्रम में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हसनपुरा नोनियाडीह निवासी धनु महतो के पुत्र प्रदीप महतो व राघव महतो के पुत्र प्रकाश महतो काले रंग की पैशन प्रो बाइक से सीवान से हसनपुरा की तरफ आ रहे थे।

इसी बीच हसनपुरा की तरफ से हरे रंग की बुलेट मोटरसाइकिल सवार थाना क्षेत्र के छोटका टरीला निवासी राजेन्द्र यादव के पुत्र विकास यादव, गांधी यादव के पुत्र रामु यादव व थानाक्षेत्र के नवादा निवासी जगलाल पासवान के पुत्र पंकज पासवान के साथ आमने-सामने की टक्कड़ हो गई। जिसमे पांचो चालक व सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। वही छोटका टरीला निवासी विकास यादव तथा हसनपुरा नोनियाडीह निवासी प्रदीप महतो की सीवान ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुची पुलिस जिप्सी पर किया पथराव तथा हसनपुरा प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में डॉक्टरों की अनुपलब्धता पर अस्पताल में भी तोड़फोड़ की।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago