Home

नाबालिक के साथ दो भाइयों ने किया गैंगरेप,पास्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

पटना:प्रदेश के पूर्णिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कई माह तक गैंगरेप का मामला उजागर हुआ है। नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी आपस में भाई बताए जा रहे हैं तथा दोनों सरकारी कर्मी बताए जा रहे है।पीड़िता आरोपियों के घर पर नौकरी का काम करती थी। पीड़िता की मां के बयान पर नगर थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।मिली सूचना के अनुसार पीड़िता का इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में कराया जा रहा है। उसने ने अपनी मां को कई माह तक हुए रेप के बारे में बताया जिसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर टाउन थाने पर पहुंची। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसे जबरदस्ती कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता उनके घर में चौका बर्तन और खाना बनाने का काम करती थी।आरोपी भाइयों की पहचान अनिल पासवान और अजीत पासवान के रूप में की गई है। बड़ा भाई पूर्णिया में एक रेलवे कर्मचारी है और छोटा भाई पूर्णिया में ही एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक है। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ललिता कुमारी ने बताया की पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और लड़की को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी भाई फरार हैं।उन्होंने ने बताया कि पीड़िता एक साल से अधिक समय से आरोपियों के घर में काम कर रही थी। दर्ज शिकायत के अनुसार, दोनों भाइयों ने नाबालिग के साथ बार बार बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बड़ा भाई रेलवे कर्मचारी है जबकि छोटा भाई सरकारी स्कूल में शिक्षक है। नशे की दवा खिलाकर दोनों लड़की के साथ बलात्कार करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 (2) और पास्को एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।उन्होंने ने कहा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

9 hours ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

2 months ago