Home

हत्या के नियत फायरिंग करने के आरोप में दो अपराधी गिरफ्तार

दरौंदा(सीवान)थाना क्षेत्र के कमला चौक पर एक व्यक्ति पर हत्या के नियत से तीन अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने तीन में से दो को पकड़ लिया और जमकर दोनो की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। दोनों अपराधियों ने शराब पिया था। दोनों को सीवान के सदर अस्पताल में लाया गया जहां पर दोनो का ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की पुष्टि हुई। ग्रामीणों ने बताया कि एक व्यक्ति सोमवार की रात करीब 8:00 बजे शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान कमला चौक पर तीन की संख्या में आए शराब के नशे में हथियार से लैस अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके ऊपर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली दूसरे दिशा में चली गई जिसके कारण कोई घटना नहीं हुआ। गिरफ्तार अपराधी दरौंदा थाना क्षेत्र के चकरी गांव का रहने वाले ओम प्रकाश पांडे के पुत्र कुंज बिहारी पांडे और दूसरा धनोता गांव के रहने वाले सरल महतो का पुत्र टिंकू महतो है। गिरफ्तार अपराधी बार-बार अपना नाम पता गलत बता रहे थे लेकिन आधार कार्ड से दोनों की पहचान की गई। वहीं गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि उसके साथ एक और अन्य युवक था जिसका नाम भेली तिवारी है जो मौका पाकर भाग गया है। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि भेली तिवारी ने ही उसे व्यक्ति के ऊपर गोली चलाया था। इस संबंध में दरौंदा थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि फायरिंग करने के बाद ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी है। फिलहाल दोनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्दी ही तीसरे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago