Home

पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के छपरा की दो बेटियां हुई शामिल

छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के लिए सारण जिले की दो प्रतिभावान खिलाड़ी निधि तिवारी और हेना खान का चयन होने के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पहुंच गई है। जहां यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 01 जनवरी से 05 जनवरी 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के परिसर में आयोजित है। सारण जिला सेपक टकरा संघ की अध्यक्ष तनुजा विकास सिंह ने बताया कि कोच तरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में उक्त दोनों बेटियों को रवाना किया गया है। जहां 04 और 05 जनवरी को खेल के माध्यम से जिला और राज्य का नाम रौशन करने वाली है। हालांकि बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया है। जिसमें सारण की दोनों बेटियां भी शामिल रही है। अध्यक्ष का कहना है कि हमें आशा की नहीं पूर्ण विश्वास है कि उक्त दोनों बेटियां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सारण और बिहार का नाम रोशन करेंगी। क्योंकि खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलने वाली है।

सेपक टकरा संघ के जिला सचिव सह कोच तरुण कुमार सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत डुमरी गांव निवासी पिता अरमान खान एवं माता अनवरी खातून की होनहार पुत्री हेना खान और एकमा प्रखंड अंतर्गत रसूलपुर थाना क्षेत्र के घुरापाली गांव निवासी पिता ऋषिकेश तिवारी एवं माता डॉली तिवारी की उभरती हुई खिलाड़ी बेटी निधि तिवारी शामिल हैं। उक्त दोनों खिलाड़ी भागवत विद्यापीठ की छात्रा हैं और काफ़ी लंबे समय से सेपक टकरा में कठिन प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर शामिल होने के लिए पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित चैंपियनशिप में शामिल हुई हैं। उक्त दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने की खबर मिलने के बाद घर, परिवार सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। खेल जगत से जुड़े चंद्र शेखर प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र रस्तोगी, सलोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार के सारण जिले की खिलाड़ियों द्वारा सभी प्रकार के क्षेत्रों में परचम लहराते हुए जिले और राज्य सहित देश का नाम रोशन किया है। जिस कारण इस बार भी उम्मीद जगी है कि उक्त दोनों बेटी खेल के माध्यम से परचम लहराएंगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

7 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago