बक्सर(बिहार)उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय फगुआ उत्सव का आयोजन किया गया। 11 मार्च 2025 को बी. एन. उच्च विद्यालय ब्रह्मपुर में ब्रह्मपुर महोत्सव के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। 12 मार्च 2025 को नगर भवन बक्सर में फगुआ उत्सव का आयोजन हुआ।
जिलाधिकारी ने कहा कि फगुआ उत्सव होली पर्व के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। यह बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। धार्मिक रूप से इसे भगवान कृष्ण और राधा की लीला से जोड़ा जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है।
इस उत्सव में विभिन्न राज्यों के 45 कलाकारों ने प्रस्तुति दी। श्री दीपक और दल, हरियाणा ने लोक नृत्य फाग, घूमर और पनिहारी प्रस्तुत किया। डॉ. रवींद्र कुमार और दल, औरंगाबाद, बिहार ने होली गायन और झिझिया की प्रस्तुति दी। सुश्री खुशबू पारीक और दल, राजस्थान ने चारकुला, ब्रज लोक नृत्य, मयूर नृत्य और फूलों की होली पर प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने जट जटिन की प्रस्तुति दी।
जिलाधिकारी ने आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। 17 मार्च को जिला स्थापना दिवस और विश्वामित्र महोत्सव बक्सर में मनाया जाएगा। 21 मार्च को डुमरांव राज उच्च विद्यालय में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव होगा। 22 मार्च को पूरे जिले में बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment