भगवानपुर हाट(सीवान)प्याज की उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी गुरुवार को समाप्त हो गई। इसका आयोजन एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किया गया। संगोष्ठी के दूसरे दिन एनएचआरडीएफ के केन्द्र प्रभारी डॉ. एच एम सिंह ने प्याज में लगने वाले रोगों से बचाव और रख-रखाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एनएचआरडीएफ मक्का की खेती को भी बढ़ावा देगा।संगोष्ठी को कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद, कृषि अभियंता ई. कृष्ण बहादुर छेत्री और सरिता कुमारी ने भी संबोधित किया।
उन्होंने किसानों को प्याज और अन्य सब्जियों की खेती कर आमदनी बढ़ाने के उपाय बताए। समापन के मौके पर किसानों के बीच सब्जियों के बीजों की किट बांटी गई। इस किट में मूली, तरबूज, मिर्च, टमाटर, प्याज, धनिया, भिंडी सहित दस सब्जियों के बीज शामिल थे।कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी, बीज वितरक अरविन्द कुमार सिंह, किसान कुंदन कौशल, अरविन्द कुशवाहा, महिला किसान ललिता देवी, सरस्वती देवी, रिंकी देवी सहित कई किसान मौजूद थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment