Home

पूर्णिया में 15 से 17 आयुवर्ष के किशोर एवं किशोरियों के लिए दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान

प्रथम डोज़ के लिए लगभग 45 हजार तो दूसरे डोज़ के लिए 78000 का लक्ष्य: सिविल सर्जन
प्रथम डोज़ में धमदाहा को सबसे अधिक तो दूसरे डोज़ के लिए पूर्णिया पूर्व पीएचसी को दिया गया लक्ष्य: डीआईओ

पूर्णिया(बिहार)कोरोना संक्रमण के मरीज़ों की संख्या अब नाम मात्र की रह गई हैं। लेकिन टीकाकरण के प्रति लोगों को अभी जागरूक करते हुए उसे टीकाकृत किया जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से लगा हुआ है। डीएम राहुल कुमार ने बताया कि जिले के 15 से 17 आयुवर्ष के किशोर एवं किशोरियों के टीकाकरण को लेकर लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया है। जिसके तहत 24 फ़रवरी एवं 26 फरवरी के दिन ज़िले में विशेष रूप से प्रथम एवं दूसरे डोज़ के लिए टीकाकृत किया जाना है।डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिवसीय मेगा टीकाकरण के तहत पहले दिन विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की भीड़ देखी गई हैं। टीकाकरण को शत प्रतिशत सफ़ल बनाए जाने को लेकर सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। इन सभी टीकाकरण सत्र स्थलों पर आशा कार्यकर्ताओं,आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहते हुए कोरोना का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

प्रथम डोज़ के लिए लगभग 45 हजार तो दूसरे डोज़ के लिए 78000 का लक्ष्य: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ एसके वर्मा ने बताया ज़िले में टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से सभी टीकाकरण केंद्र स्थलों पर सुबह से ही युवाओं की भीड़ देखी जा रही हैं। लेकिन मैट्रिक परीक्षा कारण कुछ कम युवा टीकाकृत कराये है। परीक्षा की समाप्ति के बाद टीकाकरण के दूसरे डोज़ वाले युवाओं की अप्रत्याशित भीड़ देखी जाएगी। क्योंकि पहला डोज़ लेने के बाद ही परीक्षा में बैठाया गया हैं। जबकि दूसरा डोज़ लेने के लिए युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया है। सभी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से प्रथम डोज़ के लिए लगभग 45 हजार का लक्ष्य दिया गया है तो वहीं दूसरे डोज़ के लिए 78000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शहर वासियों से अपील करते हुए कहा गया है कि अपने-अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र स्थलों पर जाकर इस विशेष टीकाकरण अभियान के माध्यम से अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक कराएं। कोरोना वायरस संक्रमण जैसी महामारी को जड़ से मिटाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग व तत्पर है। इसके लिए अनिवार्य रूप से कोरोना का टीका अपने घरों में 15 से 17 आयुवर्ष के युवाओं को जरूर टीकाकृत कराएं।

बड़े बुजुर्गों के साथ ही युवाओं का रखा गया ख्याल: डीआईओ
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन ने बताया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण में जिलेवासियों की सुरक्षा का ख्याल करना स्वास्थ विभाग का दायित्व होता है। ऐसे में जो भी दिशा- निर्देश मिलते हैं उस पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ 15 से 17 आयुवर्ष के युवाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके तहत लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि जब तक हमारे ज़िलें के युवा सुरक्षित नही रहेंगे तब तक हमलोग सुरक्षित नही रह सकते हैं। विगत 03 जनवरी से किशोर एवं किशोरियों को टीकाकृत किया जा रहा है। पहला डोज़ तो अधिकांश युवाओं के द्वारा टीके लगवा लिया गया है जबकि दूसरे डोज़ के लिए प्रतिदिन टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। वही शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 24 और 26 फरवरी का आयोजन किया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago