कृषि विज्ञान केंद्र में नव नियुक्त अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में बुधवार को नव नियुक्त अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी और प्लांट प्रोटेक्शन पदाधिकारी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरुआत की गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुरुआत में नव नियुक्त अधिकारियों को कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र प्रसाद ने गुलाब का फूल भेट का स्वागत किया।इसके उपरांत अधिकारियों को कार्यक्षेत्र,विषय वस्तु,अनुशासन और व्यवहारिक ज्ञान की जानकारी दी।इसके बाद वैज्ञानिक डॉ. कन्हैया लाल रैगर और कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर छेत्री ने कृषि के क्षेत्र हो रहे बदलाव तथा किसानों के द्वारा बताए गए समस्या का समाधान करने के गुरु बताए।व्यवहारिक प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों प्रक्षेत्र में लगे फसल भ्रमण कराया गया।प्रशिक्षण में ज्ञान प्रकाश,प्रमोद कुमार तिवारी,अवधेश पांडेय,विवेकानंद कुमार,यदुनंदन वर्मा,मनीष कुमार मौर्या,अरुण कुमार मौर्या,रामवीर सिंह यादव,बृजकिशोर कुशवाहा,रामायण कुमार कुशवाहा,दीपू सहित अन्य शामिल रहे।

