Home

ईसीजी जांच पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, 20 प्रखंडों के कर्मी शामिल

सिवान:स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों को ईसीजी की बारीकियों और हृदय रोगों के निदान की जानकारी दी गई। कार्यशाला स्थानीय सभागार में हुई। इसमें जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश लाल और बृज हेल्थ सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के प्रशिक्षक विजेंद्र कुमार, सुभाष पंडित और महेश कुमार ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षकों ने ईसीजी की मूल संरचना, तरंगों की व्याख्या, सामान्य और असामान्य पैटर्न की पहचान, अतालता, मायोकार्डियल इन्फार्क्शन और इस्केमिक हार्ट डिजीज जैसे रोगों के निदान की तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि कार्यशाला में ईसीजी की व्याख्या, हृदय रोगों के निदान, आपातकालीन स्थिति में इसके उपयोग और नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि ईसीजी एक सरल, त्वरित और प्रभावी तकनीक है। यह आपातकाल में हृदय की स्थिति की तुरंत जांच कर मरीज की जान बचाने में मदद करती है। प्रशिक्षकों ने बताया कि हृदय की विद्युत गतिविधि को रिकॉर्ड कर डॉक्टर इलाज तय करते हैं। डिजिटल ईसीजी मशीन, वायरलेस मॉनिटरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विश्लेषण से जांच अब और सटीक व तेज हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और टेलीमेडिसिन नेटवर्क के जरिए अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईसीजी सेवाएं उपलब्ध हैं।

डॉ. ओम प्रकाश लाल ने बताया कि गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पीपीपी मोड पर ईसीजी मशीनें लगाई गई हैं। इनके सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह एक अनूठा प्रयास है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ईसीजी का ज्ञान सभी विभागीय कर्मियों के लिए जरूरी है।

प्रशिक्षण के पहले दिन आंदर, बड़हरिया, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, दरौली, दरौदा, गोरेयाकोठी, गुठनी, हसनपुरा और हुसैनगंज प्रखंडों से दो-दो जीएनएम या एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन लकड़ी नबीगंज, महाराजगंज, नौतन, पचरुखी, रघुनाथपुर, सदर प्रखंड, सिसवन, जीरादेई, महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल और सदर अस्पताल से कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago