भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षिक्षण कक्ष में “कम लागत प्राकृतिक खेती” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुरुआत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.अनुराधा रंजन कुमारी ने दीप प्रज्वलन करके किया। उसके बाद उन्होंने प्राकृतिक खेती के महत्व के विषय पर जानकारी देते हुए कहा की जिसमे रासायनिक कीटनासक का उपयोग नहीं किया जाता है उसे प्राकृतिक खेती कहा जाता है।उन्होंने कहा किसानों कि पैदावार का आधा हिस्सा उनके उर्वरक एवं कीटनासक में चला जाता है यदि किसान भाई अधिक मुनाफ़ा चाहते है तो प्राकृतिक खेती की तरफ़ अग्रसर हो, प्राकृतिक खेती से मिट्टी में उपस्थित जैव विविधता का विकास होता है एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ता है जिससे फ़सलो की पैदावार अच्छी होती है और किसानों को अधिक मुनाफ़ा होता है। इस कार्यक्रम के आयोजक फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ.हर्षा बी आर ने विस्तृत रूप से प्राकृतिक खेती के चार स्तंभ और उसके बनाने की विधि के बारे में बताये। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ प्रत्युष कुमार ने देशी गाय के प्राकृतिक खेती में उपयोगिता के बारे में बताया। इस कार्यक्रम का संचालन ई केबी क्षेत्री के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में हरिकिशोर तिवारी, राम अयोध्या प्रसाद ,अंजनी कुमारी,सुनैना देवी आदि उपस्थित थे।
उर्वरक अनुज्ञप्ति हेतु प्रशिक्षण के 40 प्रशिक्षणार्थी गए
परिभ्रमण पर
कृषि विज्ञान केंद्र से उर्वरक अनुज्ञप्ति हेतु प्रशिक्षण के 40 प्रशिक्षणार्थी को परिभ्रमण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय वानिकी महाविद्यालय पिपरकोठी के लिए केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.अनुराधा रंजन कुमारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।जिसमें उन्होंने बताया कि वहाँ पर एकीकृत कृषि प्रणाली , वर्मीकम्पोस्ट यूनिट,अजोला यूनिट आदि विभिन्न गतिविधियों को देखकर सीखेंगे। इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षक ई कृष्ण बहादुर क्षेत्री ने बताया कि वहाँ स्प्रिंक्लर, ड्रिप, सिंचाई प्रणाली से फर्टिगेसन के माध्यम एवम संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस परिभ्रमण में केंद्र के कार्यक्रम सहायक अरुण कुमार एवं शिवम चौबे, एसआरएफ़ की देखरेख में सभी प्रशिक्षणार्थी एक दिवसीय परिभ्रमण में गये।इसमे उमेश कुशवाहा , रमेश कुमार,अशोक प्रसाद, जितेश गुप्ता, मन्तु कुमार सहित 40 प्रशिनार्थी ने भाग लिया।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment