Home

एईएस-जेई से बचाव के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

सिवान:जिले में एईएस और जेई जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जागरूकता अभियान के जरिए बीमारी को रोकने के प्रयासों पर जोर दिया गया। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश लाल ने कहा कि गर्मी के दिनों में एईएस (तीव्र इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) और जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रोकथाम, नियंत्रण और उपचार के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनमें जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण और उपचार की तैयारियां शामिल हैं।

आशा कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों को बीमारी के लक्षणों की जानकारी दी जा रही है। तेज बुखार, सिरदर्द, अर्धचेतना, भ्रम की स्थिति, बेहोशी, शरीर में चमक, हाथ-पैर में थरथराहट, लकवा, अकड़न और मानसिक संतुलन बिगड़ना इसके प्रमुख लक्षण हैं। इनमें से कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है।

जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार नीरज कुमार सिंह और वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि बैठक के पहले दिन जिले के सभी वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। दूसरे दिन स्थानीय स्तर पर सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। गर्मी के मौसम में एईएस और जेई से निपटने के लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

एईएस एक ऐसी बीमारी है, जो मस्तिष्क को प्रभावित करती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें वायरस, बैक्टीरिया और अन्य संक्रमण शामिल हैं। वहीं, जेई एक वायरल बीमारी है, जो क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है। स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर स्कूली बच्चों को भी इस बीमारी के प्रति जागरूक कर रहा है।

इस अवसर पर डीवीबीडीसीओ डॉ. ओम प्रकाश लाल, डीवीबीडीसी नीरज कुमार सिंह, वीडीसीओ प्रीति आनंद, विकास कुमार, कुंदन कुमार, सिफार के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी, पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि कुमार कुंदन सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago