Home

बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र शुरू, दिल्ली में भी होगा प्रशिक्षण

गोपालगंज(बिहार)आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र 20 और 21 मार्च 2025 को हुआ। इसमें प्रशिक्षण के साथ मूल्यांकन भी किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि पहली बार बीएलओ का प्रशिक्षण दिल्ली में होगा। इसलिए जरूरी है कि सभी आयोग के प्रावधानों और निर्देशों से पूरी तरह अवगत हों। प्रशिक्षण में बीएलओ को मतदाता सूची, मतदाता लिंगानुपात, ईपी रेशियो जैसी जरूरी जानकारियां रखने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची निर्माण, प्रपत्रों की जानकारी, अभिलेख संधारण और मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी के कार्य व दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में मुख्य निर्वाचन आयुक्त भी बीएलओ से सीधे संवाद कर सकते हैं।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी शशि प्रकाश राय और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत कुमार मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago