भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के नगवां गांव में गुरुवार के शाम ढिबरी से लगी आग से दो झोपड़ी जल कर राख हो गया।आग जब झोपड़ी को अपनी चपेट में पूरी तरह से ले लिया तब ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया । तब तक आग की बिनाशकारी लीला पूरी तरह से झोपड़ी को जला कर राख कर दिया था । आसपास के अन्य घरो को अपना शिकार बना सके ।इसके पहले ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया । आग लगी में बालिंद्र प्रसाद एवं उपेन्द्र प्रसाद का झोपड़ी पूरी तरह से जल कर राख हो गया है।अगलगी में बिछावन, कपड़ा,पलंग,चौकी,अनाज सहित लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति जल कर नष्ट हो गया है।पीड़ित बलिंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका घर करकटनुमा था।घर के अंदर ढिबरी जल रहा था।अचानक ढिबरी गिर कर आग लग गया।जब तक कुछ समझ पाते ।आग पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया था। सीओ युगेश दास ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया जाएगा। जांच प्रतिवेदन मिलने पर नियमानुसार करवाई की जाएगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment