भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के खड़िया टोला गांव में सोमवार को दोपहर में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लगने से दो झोपडी जलकर खाक हो गई है।जिसमे गांव के अजय महतो की पत्नी ममता देवी खाना बना रही थी तभी भारत गैस के टंकी लीक होने आग लग गई।जिसमे सो रही बच्ची झुलसे से बाल बाल बच गई।आग लगने से जब धुंआ निकले लगा तो आसपास के लोग पहुच कर आग पर काबू पाते तबतक बगल के हरिकिशोर महतो का झोपड़ी को आग अपने लपेटे में लेकर खाक कर दिया।आग लगी में घर मे रखे अनाज,कपड़ा,बर्तन, 20 हजार नगदी,जेवरात सहित सभी समाज जलकर खाक हो गया।वही पड़ोसी के झोपड़ी में रखे अनाज व पशु का चारा जल गया है।अगलगी की सूचना मिलते ही मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान, थानेश्वर मांझी,शैलेन्द्र कुशवाहा, उदय महतो,पूर्व मुखिया चन्द्रिका प्रसाद आदि पहुचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment