भागलपुर(बिहार)जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में बम विस्फोट की घटना हुई है। कूडे के ढेर पर रखा बम फटा है। घटना में दो मासूम गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है की भागलपुर पुलिस जिला के हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित करोड़ी बाजार राबिया कॉलोनी के रहने वाले मो. परवेज के बेटे 5 वर्षीय तबरेज और 3 वर्षीय हसनैन शनिवार की दोपहर खेल रहे थे।
इस दौरान कूड़े के ढेर पर बम विस्फोट हो गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। दोनो को मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बम विस्फोट की घटना का शिकार हुए मासूम तबरेज का एक हाथ उड़ गया है। जबकि हसनैन के सिर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने बताया कि दोनों दोपहर के वक्त घर के बाहर खेल रहे थे। जहां से एक शीशी लेकर घर आ गए।
शीशी को तबरेज ने जैसे ही जमीन पर पटका, बम फट गया। जिसमे दोनो घायल हो गए।
घटना में दोनो बच्चो की दादी नाजमा भी आंशिक घायल हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हबीबपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इधर घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय भी गंभीर है।
पटना:अपना किसान पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को वैशाली…
समस्तीपुर:जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियां अपने पक्ष में गोलबंद करने के…
भोजपुर(बिहार)जिले के संदेश विधानसभा के पियनिया में आयोजित एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता दल…
छपरा:जिले की महिलाओं विशेष रूप से युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के…
छपरा:राज्य के युवाओं को खेलकूद की ओर आकर्षित करना, उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से…
बिहार :जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई…
Leave a Comment