सारण:अमनौर थाना क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे दो अपराधी गिरफ्तार किए गए। दोनों के पास से दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस को 15 जून 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि अमनौर हरनारायण मठिया के पास बाँसबाड़ी में दो युवक हथियार के साथ छिपे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। बताए गए स्थान पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे किसी राहगीर का दोपहिया या चारपहिया वाहन लूटने की योजना बना रहे थे। दोनों के खिलाफ अमनौर थाना में कांड संख्या 184/25, दिनांक 15.06.25 को भारतीय दंड संहिता की धारा 313/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. राजा उर्फ मो. आसिफ, पिता मो. सबदुल्लाह, निवासी बथाना, थाना मढौरा, जिला सारण और मो. अरबाज, पिता सहाबुद्दीन, निवासी जोधौली बथाना, थाना मढौरा, जिला सारण के रूप में हुई है। छापेमारी दल में अमनौर थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment