Homeक्राईमदेशबिहार

भगवानपुर में पैसे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 13 घायल

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के कौड़ियां लीलही गांव में शनिवार को पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। झगड़े में एक पक्ष के 9 और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस बुलाकर एक पक्ष के सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर पहुंचाया गया।

घायलों में बृजकिशोर महतो, किरण कुमारी, रवि कुमार, मेघनाथ महतो, निशा कुमारी, राहुल कुमार, गीता देवी, बिरेंद्र महतो और हंसनाथ महतो शामिल हैं। सभी को एक साथ अस्पताल लाया गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार रवि रंजन और डॉ. राकेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर सभी को सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया।

दूसरे पक्ष के घायलों को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर लेकर पहुंची। इनमें बाबूलाल महतो, गीता देवी, गिरजा देवी और मंजू देवी शामिल हैं। डॉ. प्रमेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को भी सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया।

पूराने मुकदमे खर्च हो रहे पैसे को लेकर विवाद बताया जा रहा है।जिसमे एक दूसरे खर्च को लेकर वाद प्रतिवाद किए थे।