गोपालगंज के दो लोगों का मणिपुर में उपद्रवियों गोली मार मौत के घाट उतारा
बिहार(पटना)मणिपुर में उपद्रवियों ने बिहार के गोपालगंज के दो लड़कों की गोली मारकर हत्या कर दी है। दोनों मृतक गोपालगंज के रहने वाले बताए जा रहे है। मृतकों में एक नाबालिग है। उनकी पहचान राजवाही गांव के रहने वाले सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार बताया जा रहा है।घटना मणिपुर के काकचिंग जिले में हुई है। शनिवार शाम में करीब 5.20 बजे काकचिंग-वाबागई रोड पर केर पंचायत कार्यालय के पास दोनों काम करके साइकिल से आवास को लौट रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गई, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।घटना पहले भी झारखंड के 3 मजदूरों को बाहर खींचकर गोली मारी गई थी, जिनमें से एक की मौत हो गई थी।

