महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के हहंवा बाजार पर शनिवार की देर संध्या मोबाइल को ले दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना चाकूबाजी में तब्दील हो गई। मारपीट की घटना में दो घायल हो गये।जिसमें एक की चाकू लगने से स्थिति चिताजनक देखते हुए पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हहंवा निवासी शत्रुघ्न प्रसाद एंव ईटहरी निवासी धर्मेंद्र यादव के बीच देर संध्या हहंवा बाजार पर मोबाइल को ले कहासुनी के बीच किसी ने चाकू से प्रहार कर शत्रुघ्न प्रसाद को घायल कर दिया।इसकी सुचना मिलते ही शत्रुघ्न प्रसाद के परीजनों ने दुसरे पक्ष के धर्मेंद्र यादव को मारपीट कर घायल कर दिया।दोनों को तुरंत महाराजगंज पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने शत्रुघ्न प्रसाद की हालत चिताजनक स्थिति देखते हुए सीवान रेफर कर दिया। सुचना मिलते ही पुलिस हहंवा गांव पहुंचकर मामले की जांच मे लग गयी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment