रिविलगंज:सारण पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। 16 जुलाई को रिविलगंज थाना को सूचना मिली कि सेंगर टोला स्थित शिव मंदिर के पास बांसबाड़ी में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से 182.42 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बैजू टोला निवासी सचिन कुमार सिंह और पहाड़ीचक चंदमारी निवासी पंकज कुमार शामिल हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। रिविलगंज थाना में कांड संख्या 233/25 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शामिल अन्य तस्करों की तलाश जारी है।
छापेमारी टीम में रिविलगंज थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि जिले में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment