Home

पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों को मिलेगी गांधी फैलोशिप

भोपाल:देश की प्रतिष्ठित गांधी फैलोशिप के लिए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। यह फैलोशिप महात्मा गांधी जी के उस विचार पर केंद्रित है ,जिसमें वे कहते थे कि “दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं ,वह खुद बनें” यह फैलोशिप इसी विचार को पल्लवित और पोषित करती है।
पत्रकारिता विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर( डॉ )मोनिका वर्मा ने बताया कि इस विभाग में संचालित एम एस सी पाठ्यक्रम के विद्यार्थी जगदीश कुशवाहा और सुश्री वर्षा शुक्ला द्वारा गांधी फैलोशिप के लिए आवेदन किया था ,उसके पश्चात साक्षात्कार समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पिरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित गांधी फैलोशिप में उनका चयन कर लिया गया है । इस फैलोशिप के अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी को 24500 प्रति माह मानदेय प्राप्त होगा ।यह 2 वर्ष का आवासीय शोधपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके अंतर्गत युवाओं में नए जमाने की नेतृत्व क्षमताएं विकसित करने की विधियां बताई जाएगी।

ज्ञातव्य है कि पिरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप द्वारा 2008 में गांधी फैलोशिप शुरू की गई।इसके संस्थापक उज्जवल कुमार सिंह थे। इस फैलोशिप के अंतर्गत संपूर्ण भारत के युवाओं को सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए शोध कार्य करने के लिए वित्तीय मदद दी जाती है ।संस्था का लक्ष्य 2025 के अंत तक 10 लाख लोगों के जीवन को बदलने का है ।पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने गांधी फैलोशिप के लिए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

निवेदन है कि इस समाचार को आपके प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित करने की
कृपा करें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago