समस्तीपुर(बिहार)जिले के हसनपुर थाने के मोहिउद्दीनपुर गांव से मां की डांट फटकार पर नाराज होकर घर से फरार हुए दो किशोरों के मामले में रविवार को पुलिस ने अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस मामले में पिछले दो दिनों से लगातार लापता हुए बच्चे की मां के फोन पर वीडियो कॉल आ रहा है जिसमें बच्चा को वापस करने के बदले अश्लील हरकत करने की डिमांड कर रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोन आने वाले नंबर की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि फाेन करने वाले बच्चे की मां को रविवार को समस्तीपुर स्टेशन पर बुलाया था। जहां चार घंटे तक महिला के साथ सादी वर्दी में पुलिस इंतजार करती रही। लेकिन फोन करने वाला नहीं आया।उधर, हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि बच्चा 22 नवंबर को लापता हुआ था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने क्षेत्र में कई स्थानों पर बच्चों के बारे में सूचना दिए जाने के लिए अपना फोन नंबर साटा हुआ है। जिसके बाद कई मोबाइल नंबर से फोन आना शुरू हुआ। जिसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यह असामाजिक तत्व की हड़कत लग रही है। वैसे पुलिस इस मामले में तकनीकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा की जिस जिस फोन नंबर से कॉल आ रहा है उस सभी नंबर का सीडीआर निकाला जा रहा है
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment